लल्ला की सुनके मै आई यशोदा मैया देदो बधाई
कान्हा की सुनके मै आई यशोदा मैया देदो बधाई 2
लल्ला----[1]
चोली भी देदो मैया चुनरी भी देदो
लहंगे की देदो सिलाई यशोदा मैया देदो बधाई 2
कान्हा ----[2]
हार भी देदो मैया कंगन भी देदो
नथनी की देदो गढ़ाई यशोदा मैया देदो बधाई 2
लल्ला----[3]
हिरा भी देदो मैया मोती भी देदो
बंशी की देदो पुआई यशोदा मैया देदो बधाई
कान्हा----[4]
युग युग जीवे तेरा बांकेबिहारी
भक्तो की होवे मन चाही यशोदा मैया देदो बधाई
लल्ला----[5]
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
हैल्लो